Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एआई कैमरे से हो रहा यातायात नियंत्रण

जयपुर, 15 अप्रैल (भाषा) जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अब वाहनों का जाम नहीं लगेगा क्योंकि हवाई अड्डा प्रशासन ने टर्मिनल-2 से आने-जाने वाले वाहनों के स्थान पर और पार्किंग क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा आधारित वीडियो विश्लेषणात्मक कैमरा लगाया है। हवाई अड्डा प्रशासन ने यह जानकारी दी।

उसने इसे यात्री सुविधा और परिचालन दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि यह एआई कैमरा अति व्यस्ततम समय में वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाने और जाम कम करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रबंधन ने बताया कि हवाई अड्डा के जिस क्षेत्र में वाहन प्रवेश करते हैं वहां एआई आधारित वीडियो एनलेटिकल कैमरा लगाया गया है।

उसने कहा कि यदि वाहनों की संख्या बढ़ती है तो यह कैमरा हवाई अड्डा टीम को अलर्ट भेजता है तथा टीम तुरंत वहां पहुंचकर यातायात सुचारू करवाती है, फलस्वरूप वाहनों का जाम नहीं लग रहा है।

प्रबंधन के अनुसार हवाई अड्डा के प्रवेश और निकास मार्गों पर प्रतीक्षा समय घटा है और वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई।

जयपुर हवाई अड्डा प्रवक्ता ने कहा, “हम लगातार तकनीक आधारित पहलों से यात्री सुविधा बढ़ाने का प्रयास करते हैं। एआई आधारित कैमरे से यातायात प्रवाह को सुचारू बनाने और यात्रियों का प्रतीक्षा समय घटाने में अहम भूमिका निभा रहा है।”

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार