Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंदिर के द्वार पर 'आपत्तिजनक सामग्री' मिली; जांच शुरू

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक मंदिर के द्वार पर 'आपत्तिजनक सामग्री' रखे जाने की बुधवार को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एक अधिकारी ने जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, 'घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया, जहां मंदिर के प्रवेश द्वार पर कथित आपत्तिजनक वस्तु रखी हुई पाई गई।'

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298 (किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाने या अपवित्र करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा, 'इस घटना में शामिल लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। घटनास्थल और आसपास के इलाकों से सबूत जुटाने के प्रयास जारी हैं।'

अधिकारी के अनुसार, इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि वह जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

भाषा

नोमान

नोमान पारुल

पारुल