सेलम, 15 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नीत सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए)के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करते हुए यहां एक जुलूस निकाला।
स्टालिन इन दिनों चुनाव प्रचार में परिसीमन को एक प्रमुख मुद्दे के रूप में उठा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के साथ जुलूस में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन दलों के नेता भी शामिल थे, जिनमें देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) प्रमुख प्रेमलता विजयकांत और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन प्रमुख हैं।
पश्चिमी तमिलनाडु के शहर में लगभग दो किलोमीटर से भी कम की इस पदयात्रा में स्टालिन के साथ उनकी पार्टी और सहयोगी दलों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाषा धीरज नरेश
नरेश