(शिरिष बी प्रधान)
काठमांडू, 15 अप्रैल (भाषा) नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ‘बालेन’ की भारत यात्रा के कार्यक्रम को दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच बातचीत के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।
खनाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ‘बालेन’ को भारत आने का निमंत्रण भेजा है।
मॉरीशस की यात्रा कर सोमवार को स्वदेश लौटे खनाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय दौरे होना अत्यंत स्वाभाविक है। तिथि और अन्य विवरणों से संबंधित मामलों को दोनों मंत्रालयों के परामर्श के बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा।’’
विदेशमंत्री ने कहा कि अभी तक यात्रा की तारीख और कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
भाषा धीरज नरेश
नरेश