नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;---
दि67 संसद महिला आरक्षण
सरकार बृहस्पतिवार को पेश करेगी महिला आरक्षण और परिसीमन संबंधी विधेयक, विरोध की तैयारी में विपक्ष
नयी दिल्ली, सरकार बृहस्पतिवार को महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी, जिसका विपक्ष के कई प्रमुख दल विरोध करने की तैयारी में और इसके परिसीमन से जुड़े प्रावधानों के खिलाफ वोट करने का फैसला किया है।
दि82 परिसीमन संपूर्ण लीड प्रतिक्रिया
विपक्षी दल परिसीमन के खिलाफ करेंगे मतदान, द्रमुक ने काले झंडे के साथ प्रदर्शन की घोषणा की
चेन्नई/नयी दिल्ली, देश भर में विपक्षी दलों ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार से परिसीमन को लेकर सवाल उठाए और प्रस्तावित परिसीमन पर चिंता जताई।
दि72 शिक्षा सीबीएसई दूसरी लीड परिणाम
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम: 93.7 प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए
नयी दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को घोषणा की कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 93.70 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 55,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
प्रादे53 : बिहार मुख्यमंत्री दूसरी लीड शपथ
बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने लोकभवन के राजेंद्र मंडपम में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रादे168 बिहार सरकार मंत्री विभाग
बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का वितरण,विजय कुमार चौधरी,बिजेंद्र प्रसाद यादव बने उपमुख्यमंत्री
पटना, बिहार में नवनिर्मित सम्राट चौधरी सरकार में बुधवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया।
प्रादे174 तमिलनाडु चुनाव मोदी लीड रोडशो
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक की हार तय है: प्रधानमंत्री मोदी
नागरकोइल (तमिलनाडु), 15 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए राजग उम्मीदवारों के समर्थन में बुधवार को एक रोडशो किया और कहा कि अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन ‘‘निश्चित रूप से जीतेगा’’ जबकि सत्तारूढ़ द्रमुक की हार तय है।
प्रादे202 बंगाल शाह दूसरीलीड उत्तरी बंगाल
आयोग ने बंगाल की मतदाता सूची से सिर्फ घुसपैठियों को हटाया, असली चुनौती उन्हें बाहर निकालना: शाह
कोलकाता, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की मतदाता सूचियों से केवल घुसपैठियों को हटाया है, लेकिन बड़ा काम उन्हें देश की सीमाओं से बाहर निकालना होगा।
प्रादे169 बंगाल चुनाव सीतारमण
ममता सरकार की वजह से बंगाल के लोग केंद्रीय योजनाओं के लाभ से वंचित : सीतारमण
कालना, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पश्चिम बंगाल के लोगों को नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत सरकार ने राज्य में उनके कार्यान्वयन की अनुमति देने में आनाकानी की है।
दि66 राहुल महिला
महिला आरक्षण के नाम पर ओबीसी का ‘‘हिस्सा चोरी’’ करना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी : राहुल
नयी दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला आरक्षण के नाम पर अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) का ‘‘हिस्सा चोरी’’ करना चाहते हैं, जो ‘‘राष्ट्र विरोधी गतिविधि’’ है।
दि28 न्यायालय असम लीड खेड़ा
पवन खेड़ा को एक सप्ताह की अग्रिम जमानत देने के तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश पर न्यायालय की रोक
नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को झटका देते हुए उच्चतम न्यायालय ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी के खिलाफ आरोप लगाने के मामले में उन्हें एक सप्ताह की अग्रिम जमानत दी गई थी।
वि38 पाक ईरान प्रतिनिधिमंडल
सेना प्रमुख मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के लिए ईरान पहुंचा
इस्लामाबाद, अमेरिकी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के नेतृत्व में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल बुधवार को तेहरान पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष को सुलझाने के इस्लामाबाद के प्रयासों का हिस्सा है।
वि33 ईरान होर्मुज नाकाबंदी
नाकाबंदी जारी रही तो फारस की खाड़ी बंद कर देंगे : ईरान
काहिरा, ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के कमांडर ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकेबंदी नहीं हटाता है, तो ईरान फारस की खाड़ी, ओमान सागर और लाल सागर में निर्यात एवं आयात पूरी तरह बंद कर देगा।
वि5 : अमेरिका ईरान ट्रंप
ईरान के साथ युद्ध ‘खत्म होने के करीब’ है : ट्रंप
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध ‘‘खत्म होने के करीब’’ है और दावा किया कि यदि वह अभी पीछे हट जाएं, तो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लग जाएंगे।
अर्थ75 लीड व्यापार
भारत का निर्यात मार्च में 7.44 प्रतिशत घटा, व्यापार घाटा कम हुआ
नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया संकट के कारण बीते माह वस्तु निर्यात में पांच महीनों में सबसे बड़ी गिरावट आई और यह 7.44 प्रतिशत घटकर 38.92 अरब अमेरिकी डॉलर पर रहा। वहीं आयात में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
खेल17 खेल आईपीएल मुंबई रोहित
रोहित शर्मा का पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में खेलना संदिग्ध
मुंबई, रोहित शर्मा बृहस्पतिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के इंडियन प्रीमियर लीग मैच से लगभग बाहर हो गए हैं और फिलहाल टीम का मेडिकल स्टाफ उनकी जांच कर रहा है।
भाषा
रंजन
रंजन