Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

मध्यप्रदेश के मुरैना में एक छात्र ने की आत्महत्या

मुरैना, 15 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के मुरैना में एक छात्र ने कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वह माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में फेल हो गया था।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अंबाह शिक्षा विभाग में कार्यरत और शहर के महावीरपुरा क्षेत्र निवासी काशैलेंद्र दंडोतिया के बेटे ऋतिक दंडोतिया (20) के रूप में हुई है।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 73.42 प्रतिशत एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 76.01 प्रतिशत रहा।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विजय भदौरिया ने बताया कि स्थानीय लोगों ने छात्र द्वारा खुद को गोली मारने की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाल बांध से खून से लथपथ उसका शव बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ऋतिक ने 12वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन भौतिकी, रसायन शास्त्र और गणित में फेल हो गया। बताया जाता है कि इसी बात से आहत होकर उसने देसी कट्टे से खुद को गोली मार ली।

भाषा सं ब्रजेन्द्र राजकुमार

राजकुमार