Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

वेलकम में व्यक्ति ने महिला गला घोंटकर हत्या की, फिर थाने में जाकर आत्मसमर्पण किया

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में बुधवार सुबह 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जनता मजदूर कॉलोनी निवासी दीपक नामक आरोपी वेलकम थाने पहुंचा और अधिकारियों को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम उसके घर पहुंची।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने 23 वर्षीय महिला को जमीन पर पड़ा पाया।

अधिकारी ने बताया, 'उसे तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक और अपराध जांच टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच घरेलू कलह सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

भाषा

नोमान नोमान सुभाष

सुभाष