Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्च तिमाही में मुनाफा 41 प्रतिशत बढ़कर 751 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में शुद्ध मुनाफा 41.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 751 करोड़ रुपये रहा है।

एचडीएफसी बैंक की एनबीएफसी शाखा को वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च अवधि में 531 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

पूरे 2025-26 वित्त वर्ष के लिए, कंपनी शुद्ध मुनाफा 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,544 करोड़ रुपये रहा है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,176 करोड़ रुपये रहा था।

31 मार्च, 2026 को कंपनी द्वारा दिया गया कुल ऋण 1.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक था, जो एक साल पहले लगभग 1.07 लाख करोड़ रुपये था। यानी इसमें 10.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी की शुद्ध ब्याज आय 2,399 करोड़ रुपये थी, जो एक साल पहले 1,973 करोड़ रुपये थी, जो 21.6 प्रतिशत की वृद्धि है।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी शुद्ध कुल आय 2,616 करोड़ रुपये की तुलना में 17.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,063 करोड़ रुपये रही।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय