Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

पंजाब में गायों के अवैध परिवहन के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, सात मवेशियों को बचाया गया

होशियारपुर (पंजाब), 15 अप्रैल (भाषा) होशियारपुर में पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के कथित प्रयास को नाकाम कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और सात गाय को बचाया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शिवसेना पंजाब के युवा अध्यक्ष मोहित कुमार उर्फ ​​मिक्की पंडित से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने टांडा इलाके में एक टोल प्लाजा के पास जांच चौकी स्थापित की।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान जालंधर से आ रहे एक ट्रक को रोका गया, जिसकी जांच में कथित अवैध गतिविधि का खुलासा हुआ। मोहित कुमार गो संरक्षण गतिविधियों से भी जुड़े हैं।

आरोपी की पहचान लुधियाना जिले के निवासी दविंदर सिंह के रूप में हुई और उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक के अंदर दयनीय हालत में सात गाय मिलीं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जानवरों को कथित तौर पर बूचड़खाना ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पंजाब गोहत्या निषेध अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा

शुभम खारी

खारी