Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

सुस्त कामकाज के बीच अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) कमजोर कामकाज के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सोमवार के बंद भाव के मुकाबले गिरावट देखी गई तथा सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे जबकि हल्की मांग के कारण बिनौला तेल के दाम में सुधार देखने को मिला।

मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार जारी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कमजोर कामकाज के कारण एक ओर जहां सोमवार के बंद भाव के मुकाबले सरसों एवं सोयाबीन तेल तिलहन के दाम में गिरावट देखी गई वहीं मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट की वजह से पाम-पामोलीन तेल के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। मूंगफली के महंगा होने के बीच बिनौला तेल की मांग निकलने से बिनौला तेल के दाम में सुधार आया जबकि सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,825-6,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7,150-7,625 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,725-3,025 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,380-2,480 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,380-2,525 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,950 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 13,900 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,725-5,775 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,375-5,450 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय