Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

झारखंड में बलात्कार के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

रांची, 15 अप्रैल (भाषा) झारखंड के रांची जिले में जन्मदिन समारोह के दौरान एक दंत चिकित्सक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना नौ अप्रैल को उस समय हुई जब महिला (25) लालपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में अपने पुरुष मित्र के जन्मदिन समारोह में गई थी, जहां समारोह में मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

रांची (सिटी) के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया, 'इस संबंध में मुख्य आरोपी (27) समेत दो लोगों को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से पकड़ा गया, जबकि 26 वर्षीय एक महिला को शहर के जरगरनाथपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है।'

उन्होंने बताया कि जन्मदिन समारोह में मौजूद एक अन्य व्यक्ति फिलहाल फरार है।

राणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य आरोपी को छोड़कर दो अन्य को “सबूत मिटाने और पीड़िता को गुमराह करने” के आरोप में पकड़ा गया है।

लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर 13 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

महिला ने आरोप लगाया कि नशीले पदार्थों से युक्त भोजन का सेवन करने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा

प्रचेता रंजन

रंजन