Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

दिल्ली में अपराधी की पांच करोड़ रुपये की संपत्ति ‘फ्रीज’

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) संगठित अपराध पर अपनी कार्रवाई के तहत दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के एक कुख्यात अपराधी की अवैध रूप से अर्जित लगभग पांच करोड़ रुपये की संपत्ति को ’फ्रीज’ (लेनदेन व बेचने पर रोक) कर दिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस की एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई जितेंद्र उर्फ​जीतू के खिलाफ की गई है, जिसे भारत नगर थाना क्षेत्र का खराब चरित्र का व्यक्ति घोषित किया गया है और उस पर जुआ गिरोह चलाने का संदेह है।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान उन्हें एक महत्वपूर्ण वित्तीय सुराग मिला, जिसमें कई अचल संपत्तियां, लग्जरी वाहन और बैंक खाते अवैध गतिविधियों से प्राप्त आय से जुड़े पाए गए।

जितेंद्र और उनकी पत्नी ज्योति के खिलाफ 2025 में एक मामला दर्ज किया गया था। ज्योति पर आरोप है कि वह काले धन को वैध करने के लिए अपने नाम पर संपत्तियां खरीद कर सहायक की भूमिका निभा रही थी।

उत्तर पश्चिम की पुलिस उपायुक्त (डीसीप) आकांक्षा यादव ने बयान में कहा, 'जांच के दौरान, पुलिस ने बंकर कॉलोनी और आसपास के इलाकों में कम से कम 10 अचल संपत्तियों के साथ-साथ दो महंगी गाड़ियों की पहचान की, जिन सभी के बारे में संदेह है कि उन्हें अपराध की आय से खरीदा गया है।'

उन्होंने कहा कि नेटवर्क का हिस्सा रहे विभिन्न वित्तीय संस्थानों से जुड़े कई बैंक खातों को अदालत के आदेशों के बाद ‘फ्रीज’ कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि संपत्तियों को कुर्क और ‘फ्रीज’ करने के लिए रोहिणी अदालत में एक आवेदन दायर किया गया था। आरोपियों द्वारा संपत्तियों की वैधता साबित करने के लिए संतोषजनक दस्तावेज पेश न कर पाने के बाद, अदालत ने चल और अचल दोनों संपत्तियों को ‘फ्रीज’ करने का आदेश दिया।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और बैंकों को भी सूचित कर दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि अदालत की पूर्व अनुमति के बिना जब्त की गई संपत्तियों की कोई बिक्री, खरीद या हस्तांतरण न हो।

जितेंद्र 2004 से कम से कम 15 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिसमें हत्या, कत्ल की कोशिश और शस्त्र अधिनियम सहित कई मामले शामिल है।

भाषा नोमान नोमान सुभाष

सुभाष