नोएडा (उप्र), 15 अप्रैल (भाषा) नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ नामक संगठन का हाथ सामने आया है तथा उसके मुखिया रूपेश राय और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े कई अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक 17 ‘वॉट्सऐप ग्रुप’ की पहचान भी की है, जिनके जरिए हिंसक आंदोलन को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया था।
मंगलवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने मीडिया को बताया था कि किस तरह कुछ ‘वॉट्सऐप ग्रुप’ बनाए गए और क्यूआर कोड के जरिए इसमें लोगों को जोड़कर उन्हें भड़काया गया।
सिंह ने कहा था कि पुलिस इन ‘ग्रुप’ को बनाने वालों और श्रमिकों को भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
उन्होंने कहा था कि हिंसा में शामिल रहे लोगों की पहचान की जा रही है तथा पुलिस ने 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
भाषा सं राजकुमार
राजकुमार