Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

हाजिर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के बाद निवेशकों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारसीड की कीमत 28 रुपये की तेजी के साथ 5,758 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के मई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 28 रुपये या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,758 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 60,910 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए निवेशकों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश