Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 79 रुपये की तेजी के साथ 10,820 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के मई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 79 रुपये यानी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,820 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 61,870 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश