नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 353 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,464 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 353 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,464 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 1,699 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,813.54 डॉलर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश