नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं ---
दि49 विपक्ष दूसरी लीड बैठक
महिला आरक्षण का समर्थन, लेकिन परिसीमन विधेयक का विरोध करेंगे: विपक्ष
नयी दिल्ली, विपक्षी दलों ने बुधवार को कहा कि वे महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन परिसीमन विधेयक का एकजुट होकर विरोध करेंगे।
दि51 शिक्षा सीबीएसई लीड परिणाम
सीबीएसई ने कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित किए, 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए
नयी दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे53 : बिहार मुख्यमंत्री दूसरी लीड शपथ
बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने लोकभवन के राजेंद्र मंडपम में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रादे143 तमिलनाडु चुनाव मोदी रोडशो
प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में रोडशो किया
नागरकोइल (तमिलनाडु), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को कन्याकुमारी जिले में रोडशो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
दि28 न्यायालय असम लीड खेड़ा
पवन खेड़ा को एक सप्ताह की अग्रिम जमानत देने के तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश पर न्यायालय की रोक
नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को झटका देते हुए उच्चतम न्यायालय ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी के खिलाफ आरोप लगाने के मामले में उन्हें एक सप्ताह की अग्रिम जमानत दी गई थी।
प्रादे66 बंगाल चुनाव शाह रैली
बंगाल में जीत हासिल करने पर गोरखा मुद्दे के समाधान को प्राथमिकता देगी भाजपा: अमित शाह
कोलकाता, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आने के बाद, दार्जिलिंग में गोरखा मुद्दे को हल करने को प्राथमिकता देगी और पूर्व के हिंसक आंदोलनों के लिए समुदाय के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लेगी।
वि24 ईरान अमेरिका
अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीदें बढ़ी; होर्मुज की नाकेबंदी प्रभावी
काहिरा, संघर्षरत अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीदें उस समय बढ़ गईं, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘आने वाले एक दो दिन में’ पश्चिम एशिया में शांति के लिए दूसरे दौर की बातचीत हो सकती है।
वि5 : अमेरिका ईरान ट्रंप
ईरान के साथ युद्ध ‘खत्म होने के करीब’ है : ट्रंप
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध ‘‘खत्म होने के करीब’’ है और दावा किया कि यदि वह अभी पीछे हट जाएं, तो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लग जाएंगे।
अर्थ30 व्यापार
देश का निर्यात मार्च में 7.44 प्रतिशत घटकर 38.92 अरब डॉलर पर
नयी दिल्ली, देश का वस्तु निर्यात मार्च में 7.44 प्रतिशत घटकर 38.92 अरब डॉलर रहा है। सरकार के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
अर्थ25 लीड थोक मुद्रास्फीति
ईंधन कीमतों में उछाल से मार्च में थोक मुद्रास्फीति 38 माह के उच्च स्तर 3.88 प्रतिशत पर
नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन, बिजली एवं विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मार्च में थोक मुद्रास्फीति तीन साल से अधिक यानी 38 माह के उच्च स्तर 3.88 प्रतिशत पर पहुंच गई। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
खेल7 खेल बैडमिंटन एक्सेलसन संन्यास
दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने संन्यास लिया
नयी दिल्ली, दो बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियन दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने बुधवार को संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि लगातार चोटिल होने के कारण उन्हें यह फैसला करना पड़ा।
द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबर---
वि27 अमेरिका ईरान होर्मुज
होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका-ईरान के कानूनी मतभेद गहराए, वैश्विक समुद्री व्यवस्था पर असर
रोड आइलैंड, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच कानूनी मतभेद गहराते जा रहे हैं, जिससे इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की स्थिति जटिल बनी हुई है और वैश्विक व्यापार पर भी इसका असर पड़ सकता है।
भाषा शुभम सुभाष
सुभाष