Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

राजस्थान:जयपुर मुख्यालय पर ‘जोन’ के हिसाब से अभियंताओं के लगेंगे शिविर, परियोजनाओं की गति तेज होगी

जयपुर, 15 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बुधवार को महत्वपूर्ण जल प्रबंधन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को मौजूदा कार्यों को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए ।

यहां समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए रावत ने कहा कि परियोजना प्रस्तावों को शीघ्रता से आगे बढ़ाने और अड़चनों को दूर करने के लिए जयपुर मुख्यालय में जोनल शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और वैधानिक स्वीकृतियों में हो रही देरी को भी सुलझाया जाएगा।

उन्होंने कहा, “परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरी होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

मंत्री ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे परियोजना स्थलों का नियमित दौरा करें और वास्तविक स्थिति को दर्शाने वाली तस्वीरों के साथ मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने उनसे यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता से संवाद कर जमीनी समस्याओं का समाधान करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है ताकि जल प्रबंधन को मज़बूत किया जा सके और अंतिम छोर तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार