Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

जाफराबाद में माचिस की डिब्बी को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की हत्या, चार पकड़े गए

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास माचिस की डिब्बी को लेकर हुए विवाद के बाद 39 वर्षीय शख्स की चाकू गोदकर हत्या करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वेलकम इलाके की जे जे कॉलोनी के रहने वाले अकील अहमद का शव 23 मार्च को मिला था ।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इमरान (19), फैजान (23) और साहिल (20) को गिरफ्तार करने के अलावा 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है, ये सभी वेलकम इलाके की जनता मजदूर कॉलोनी के निवासी हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अहमद पर तब हमला किया जब उसने उनके साथ माचिस की डिब्बी साझा करने से इनकार कर दिया। वारदात के बाद वे मौके से फरार हो गए।'

उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन