Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

फरीदाबाद में शराब परोसने से इनकार करने पर मधुशाला के कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या

फरीदाबाद, 15 अप्रैल (भाषा) फरीदाबाद में एक अहाता में काम करने वाले एक कर्मचारी को कथित तौर पर बारात में शामिल लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, क्योंकि उसने उन्हें शराब परोसने से मना कर दिया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बल्लभगढ़ के सेक्टर-तीन इलाके में एक सामुदायिक केंद्र के पास रात करीब 12:30 बजे हुई। पुलिस ने मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले आदेश (30) के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम से आए कुछ शादी के मेहमान एचएसवीपी मार्केट में एक शराब की दुकान के पास स्थित मधुशाला में शराब के लिए पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार, जब आदेश ने उन्हें शराब परोसने से इनकार कर दिया तो मेहमान क्रोधित हो गए और उस पर हमला करने लगे। हमलावरों ने कथित तौर पर 30 वर्षीय आदेश को बेरहमी से पीटा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तादाद अधिक होने के कारण आदेश अपना बचाव करने में असमर्थ रहा और चोट के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद पुलिस को फोन किया गया, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान करने के लिए चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।

फरीदाबाद के सेक्टर आठ थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) निरीक्षक रणबीर सिंह ने बताया, 'अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'

भाषा

शुभम रंजन

रंजन