Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

तुर्किये में एक छात्र ने स्कूल में गोलीबारी की, चार लोगों की मौत

अंकारा (तुर्किये), 15 अप्रैल (एपी) दक्षिणपूर्वी तुर्किये के एक स्कूल में बुधवार को एक छात्र ने गोलीबारी की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कहरामनमारास प्रांत के गवर्नर मुकेर्रम उनलुएर ने कहा कि हमलावार छात्र अपने पिता की बंदूक लेकर आया था। हमलावर स्वयं भी मारा गया। हमलावार छात्र के पिता पुलिस अधिकारी हैं।

उन्होंने बताया कि मृतकों में एक शिक्षक भी शामिल है।

हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल सका है।

एपी

राखी माधव

माधव