Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के प्रयासों में प्रगति हुई

दुबई, अप्रैल 15 (एपी) मध्यस्थों की कोशिश से अमेरिका तथा ईरान के बीच संघर्ष विराम के प्रयासों में प्रगति हुई है और दोनों पक्षों के जल्द ही वार्ता करने की उम्मीद है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने इसकी सूचना दी।

अधिकारियों के मुताबिक मध्यस्थों का उदेश्य 22 अप्रैल को खत्म हो जा रहे संघर्ष विराम को दो सप्ताह के लिए आगे बढ़ाना है, ताकि कूटनीति के जरिए संघर्ष को खत्म करने का प्रयास हो सके।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने युद्ध विराम को बढ़ाने की 'सैद्धांतिक सहमति' दी है।

मध्यस्थता में शामिल एक अधिकारी ने बताया वे तीन बिंदुओं... परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज जलडमरुमध्य तथा युद्ध क्षतिपूर्ति सहित एक समझौते के लिए काम कर रहे हैं।

दोनों अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर यह जानकारी दी।

एपी मनीषा

मनीषा