Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

प्रधानमंत्री 27 अप्रैल से सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

गंगटोक, 15 अप्रैल (भाषा) सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के दो दिवसीय दौरे के तहत 27 अप्रैल को यहां पहुंचेंगे।

तमांग ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि मोदी अपराह्न करीब तीन बजे गंगटोक के पास लिबिंग हेलीपैड पर उतरेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान लोक भवन और पालजोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।’’

तमांग ने बताया कि मोदी, सिक्किम राज्य गठन की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 28 अप्रैल को पालजोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगे।’’

भाषा

यासिर माधव

माधव