Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में दो वांछित आतंकवादी मारे गए

पेशावर, 15 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवाद रोधी विभाग द्वारा चलाए गए एक अभियान में दो वांछित आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक अधिकारी के अनुसार, यह अभियान मंगलवार देर रात प्रांतीय राजधानी पेशावर में उत्तरी बाईपास के पास खुफिया रिपोर्ट के आधार पर चलाया गया था।

सीटीडी टीम ने इलाके में जाल बिछाया, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादी सीटीडी कांस्टेबल की हत्या में शामिल थे और उनके पास से मारे गए कांस्टेबल का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों में से एक कम से कम 11 आतंकी मामलों में वांछित था, जिनमें वे घटनाएं भी शामिल हैं जिनमें पांच पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी।

हालांकि, आतंकवादियों के कई साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

भाषा

शुभम माधव

माधव