Breaking News

परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही: मंत्री किरण रिजिजू     |   लखनऊ: दो बच्चों की जलकर मौत, देर रात 50 से ज्यादा झुग्गियों में लगी थी आग     |   DMK सांसद कनिमोझी ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ नोटिस दिया     |   तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की पार्टी TVK आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी     |   नेपाल में डीजल के दाम 30 रुपये बढ़े, अब 234 प्रति लीटर पर पहुंचा     |  

अशोक खरात मामला: दमानिया ने चाकणकर से पूछताछ किये जाने की मांग की

मुंबई, 15 अप्रैल (भाषा) सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने बुधवार को मांग की कि महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर से स्वयंभू ‘बाबा’ और यौन उत्पीड़न के मामलों में आरोपी अशोक खरात के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर पूछताछ की जाए।

राज्य सरकार ने खरात के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

दमानिया ने यहां पत्रकारों से कहा, “मेरे पास कॉल रिकॉर्ड का पूरा विवरण है जिससे पता चलता है कि रूपाली चाकणकर ने अशोक खरात को 177 बार फोन किया, जिसमें एक ही दिन में 22 मिनट तक चली बातचीत भी शामिल है। इस मामले में उनसे पूछताछ करना आवश्यक है। एक महीना बीत जाने के बाद भी उन्हें तलब नहीं किया गया है। मैं एसआईटी से मांग करूंगी कि उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाए।’’

दमानिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खरात और कई नेताओं तथा सरकारी अधिकारियों के बीच फोन पर कथित तौर पर हुई बातचीत की एक सूची जारी की।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस खरात की पत्नी कल्पना खरात पर नजर रखने में विफल रही, जो अब फरार है, जिससे जांच से व्यक्तियों को बचाने के लिए जानबूझकर की गई चूक का संदेह पैदा होता है।

पुलिस ने सोमवार को खरात द्वारा रूपाली चाकणकर के बैंक खाते के कथित दुरुपयोग के संबंध में उनकी बहन प्रतिभा चाकणकर से पूछताछ की थी।

भाषा सुमित

देवेंद्र