Breaking News

परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही: मंत्री किरण रिजिजू     |   लखनऊ: दो बच्चों की जलकर मौत, देर रात 50 से ज्यादा झुग्गियों में लगी थी आग     |   DMK सांसद कनिमोझी ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ नोटिस दिया     |   तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की पार्टी TVK आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी     |   नेपाल में डीजल के दाम 30 रुपये बढ़े, अब 234 प्रति लीटर पर पहुंचा     |  

दिल्ली के लोक नायक भवन को बम धमकी, इमारत खाली कराई गई

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में खान मार्केट के पास स्थित लोक नायक भवन को बुधवार को ईमेल के जरिए बम संबंधी मिली जिसके बाद परिसर को खाली कराया गया और कई आपात दलों को तैनात किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर धमकी से संबंधित सूचना उसे दी गई जिसके बाद दमकल की एक टीम मौके पर भेजी गई।

पुलिस ने कहा कि उसने भी अपनी टीम भेजी है जिसमें श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते शामिल हैं जो इमारत की अच्छी तरह से तलाशी ले रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अबतक की खोज में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।” उन्होंने कहा तलाशी अब भी जारी है।

पुलिस ने कहा कि अधिकारी इसका बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया है और इसे भेजने वाले की पहचान करने की भी कोशिश कर रहे हैं। लोक नायक भवन में सरकार के कई कार्यालय हैं।

इस बीच, दिल्ली विधानसभा को मंगलवार को एक और धमकी भरा ईमेल मिला। यह पिछले महीने बजट सत्र के बाद से छठा ईमेल है। नई धमकी में कहा गया है कि परिसर में पांच आरडीएक्स बम लगाए गए हैं।

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली।

हिंदी में लिखे इस ईमेल को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को संबोधित किया गया है।

भाषा नोमान

नोमान मनीषा

मनीषा