Breaking News

परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही: मंत्री किरण रिजिजू     |   लखनऊ: दो बच्चों की जलकर मौत, देर रात 50 से ज्यादा झुग्गियों में लगी थी आग     |   DMK सांसद कनिमोझी ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ नोटिस दिया     |   तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की पार्टी TVK आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी     |   नेपाल में डीजल के दाम 30 रुपये बढ़े, अब 234 प्रति लीटर पर पहुंचा     |  

जम्मू कश्मीर में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर की संपत्ति ध्वस्त की गई

श्रीनगर, 15 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में अधिकारियों ने बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा शुरू किए गए मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर से संबंधित व्यावसायिक संपत्ति को ध्वस्त कर दिया।

पिछले सप्ताह उपराज्यपाल द्वारा 'नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान' शुरू किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में अधिकारियों द्वारा संपत्ति को ध्वस्त करने की यह पहली घटना है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्तार अहमद से संबंधित दुकानें और अन्य संबंधित निर्माण की गई संपत्ति आज सुबह अधिकारियों द्वारा ध्वस्त कर दी गईं।

उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों को इस साल की शुरुआत में ही स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अधिकारियों द्वारा जब्त कर लिया गया था।

अधिकारियों ने कहा, 'ये संपत्तियां केवल मादक पदार्थों के व्यापार से प्राप्त आय से ही नहीं बनाई गई थीं, बल्कि इन्हें सरकारी जमीन पर बनाया गया था।'

भाषा शुभम रंजन

रंजन