Breaking News

परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही: मंत्री किरण रिजिजू     |   लखनऊ: दो बच्चों की जलकर मौत, देर रात 50 से ज्यादा झुग्गियों में लगी थी आग     |   DMK सांसद कनिमोझी ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ नोटिस दिया     |   तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की पार्टी TVK आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी     |   नेपाल में डीजल के दाम 30 रुपये बढ़े, अब 234 प्रति लीटर पर पहुंचा     |  

आंध्र प्रदेश में गैस सिलेंडर विस्फोट में चार लोगों की मौत, 18 घायल

कम्मलावांडला पल्ली (आंध्र प्रदेश), 15 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई जिले में बुधवार को गैस सिलेंडर विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

धमाके में कम से कम दो मकान ध्वस्त हो गए। इसे गैस सिलेंडर विस्फोट से जोड़ा जा रहा था, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि धमाके की तीव्रता को देखते हुए यह केवल गैस सिलेंडर तक सीमित नहीं हो सकता।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘चार लोगों की मौत हो चुकी है और 18 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।’’

इससे पहले, श्री सत्यसाई जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस सतीश के अनुसार, साढ़े 12 बजे विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि जिस मकन में विस्फोट हुआ, उसमें तेलंगाना के मजदूर रह रहे थे।

भाषा आशीष मनीषा

मनीषा