Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

झारखंड के चतरा में मोटरसाइकिल के कार से टकरा जाने से चार किशोरों की मौत

चतरा, 13 मार्च (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में मोटरसाइकिल के कार से टकरा जाने से चार किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना चिरैयाटांड़ क्षेत्र में पिपरवार-टंडवा रोड पर हुई।

उन्होंने बताया कि किशोरों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच थी और वे बाराडीह गांव से थे।

पिपरवार के थाना प्रभारी अधिकारी अभय कुमार ने बताया, ‘‘यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को हुई। कार बचरा से आ रही थी तभी एक मोटरसाइकिल उससे टकरा गई।’’

भाषा सुरभि शोभना

शोभना