Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 13 मार्च (भाषा) मणिपुर के थौबल जिले में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों उग्रवादी प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगंगनबा) से जुड़े हैं।

उसने बताया कि उग्रवादियों को जिले के थौबल वांगमा ताबा क्षेत्र से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से नौ एमएम बंदूक और 140 कारतूस बरामद किए गए।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि