Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

इराक में अमेरिकी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, बचाव कार्य जारी

वॉशिंगटन, 13 मार्च (एपी) ईरान के खिलाफ अभियान में शामिल ईंधन भरने वाला अमेरिका का एक सैन्य विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बचाव प्रयास जारी हैं। ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इस हादसे में कोई हताहत हुआ है या नहीं।

अमेरिका के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुए केसी-135 विमान में चालक दल के कम से कम पांच सदस्य सवार थे।

सेना ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना शत्रु की गोलीबारी या अपने किसी पक्ष की गोलीबारी के कारण नहीं हुई।

‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने कहा कि इस घटना में दो विमान शामिल थे और इनमें से एक विमान सुरक्षित उतर गया, जबकि दूसरा पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अमेरिका के एक अन्य अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि इस घटना में शामिल दूसरा विमान भी केसी-135 टैंकर था।

‘सेंट्रल कमांड’ ने कहा, ‘‘स्थिति स्पष्ट होने पर अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। हम विमान में सवार सैन्य सदस्यों के परिवारों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।’’

यह ऐसी चौथी विमान दुर्घटना है जिसे ईरान के साथ युद्ध के दौरान अमेरिका ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। पिछले सप्ताह अमेरिका के तीन लड़ाकू विमान उसके मित्र कुवैत ने भूलवश गिरा दिए थे।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि ईरान युद्ध के दौरान अब तक सात अमेरिकी सैनिक में मारे गए हैं, जबकि लगभग 140 अमेरिकी सैन्यकर्मी घायल हुए हैं जिनमें आठ गंभीर रूप से घायल हैं।

एपी सिम्मी सुरभि

सुरभि