Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

तेल 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, वैश्विक शेयर बाजार लुढ़के

न्यूयॉर्क, 13 मार्च (एपी) ईरान के साथ युद्ध को लेकर चिंताओं के कारण तेल की कीमतें फिर बढ़कर 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पहुंच गईं और दुनिया भर के शेयर बाजार में गिरावट आई।

स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) 500 बृहस्पतिवार को 1.5 प्रतिशत गिर गया और कुछ दिन की अपेक्षाकृत शांति के बाद इसमें फिर बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1.6 प्रतिशत लुढ़क गया और नैस्डैक कंपोजिट 1.8 प्रतिशत टूट गया।

इस गिरावट का कारण तेल बाजार रहा, जहां ‘ब्रेंट क्रूड’ के एक बैरल का दाम 101.59 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया।

एपी सिम्मी सुरभि

सुरभि