Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्राम में मिट्टी धंसने की घटना में जान गंवानों वालों के परिजनों को वित्तीय सहायता दी

चंडीगढ़, 12 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने गुरुग्राम में एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से जान गंवाने वाले सात श्रमिकों के परिवारों को बृहस्पतिवार को 20-20 लाख रुपये का चेक सौंपा।

गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक परिवार को हरियाणा सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू) कल्याण कोष से अतिरिक्त 4 लाख रुपये और श्रमिक मुआवजा अधिनियम के तहत 15 लाख रुपये मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि इस तरह प्रत्येक परिवार को लगभग 40 लाख रुपये की कुल वित्तीय सहायता मिलेगी।

मृतकों में से छह झारखंड के थे जबकि एक राजस्थान का था। यह घटना सोमवार शाम को गुरुग्राम जिले के सिधरावली गांव में निर्माणाधीन स्थल पर हुई।

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत