Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

छत्तीसगढ़ में सरगुजा सहित इन जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में सरगुजा संभाग के कई जिलों में बारिश हो सकती है. गुरुवार को प्रदेश में मानसून एक्टिव रहा. कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई. वहीं कोरिया जिले के पोंडी इलाके में 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. छत्तीसगढ़ में अब तक 771.5 मिली बारिश हो चुकी है. यह औसत से 14 फीसदी ज्यादा है. बीजापुर में 106 फीसदी और बलरामपुर में 64 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटों में अलग-अलग जिलों के बारिश हो सकती है. बलौदाबाजार, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान, गंडई, एमसीबी, मुंगेली, रायगढ़, सक्ति, सारंगढ़, बिलाईगढ़, सरगुजा में बारिश हो सकती है.