Breaking News

तिब्बत में आई बाढ़ से चीन में भी भारी तबाही, अब तक 43 मौतें, 519 लोग लापता     |   अवैध इमारतों पर MCD का बड़ा एक्शन, चार मंजिल से ज्यादा निर्माण होंगे सील     |   अमेरिकी हमले के बाद ईरान का बड़ा कदम, होर्मुज में ‘एक्सक्लूजन जोन’ बनाने की तैयारी     |   बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत     |   सत्य निकेतन हादसे में मौत का आंकड़ा 6 पहुंचा, 11 लोगों का रेस्क्यू     |  

दिल्ली-NCR में आज भी बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी

दिल्ली-NCR में आज भी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। मुख्य सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के महिपालपुर इलाके में गुरुग्राम को दिल्ली एयरपोर्ट से जोड़ने वाली सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ। सड़क का एक बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। इसी जलभराव वाले रास्ते से गुजर रही डीटीसी बस खराब हो गई, जिसके बाद उसमें सवार करीब 40 से 45 यात्री फंस गए।

लगातार बारिश के कारण सड़क पर पानी बढ़ता रहा। जलभराव को कम करने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने के लिए पंप लगाकर पानी निकालने का काम किया गया। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी आज बारिश के कारण कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। साइबर सिटी, शंकर चौक और शीतला माता रोड समेत कई व्यस्त रास्तों पर पानी जमा होने से यातायात की रफ्तार धीमी हो गई।

बारिश और जलभराव के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में जलभराव और ट्रैफिक से जुड़ी परेशानियां और बढ़ने की आशंका है। लगातार बारिश के बीच प्रशासन और स्थानीय एजेंसियों के सामने सड़कों से पानी निकालने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की चुनौती बनी हुई है।