Breaking News

तिब्बत में आई बाढ़ से चीन में भी भारी तबाही, अब तक 43 मौतें, 519 लोग लापता     |   अवैध इमारतों पर MCD का बड़ा एक्शन, चार मंजिल से ज्यादा निर्माण होंगे सील     |   अमेरिकी हमले के बाद ईरान का बड़ा कदम, होर्मुज में ‘एक्सक्लूजन जोन’ बनाने की तैयारी     |   बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत     |   सत्य निकेतन हादसे में मौत का आंकड़ा 6 पहुंचा, 11 लोगों का रेस्क्यू     |  

अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप, रिक्टर स्केल पर दर्ज हुआ झटका

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। धरती के भीतर सात प्लेट्स हैं, जो लगातर घूमती रहती हैं। जिस स्थान पर प्लेट्स की टक्कर होती है, उस जगह को फॉल्ट लाइन कहा जाता है।  पृथ्वी के अंदर स्थित टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने, आपस में टकराने या रगड़ खाने से ऊर्जा उत्पन्न होती है। जब प्लेटों के टकराने से ज्यादा ऊर्जा निकलती है, तो धरती की सतह पर कंपन पैदा होता है।

जिस स्थान पर प्लेट्स टकराती हैं, उस स्थान पर सबसे अधिक भूकंप का असर होता है। लेकिन जब भूकंप की तीव्रता अधिक होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं।  वैज्ञानिक भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल करते हैं। जब भूकंप आता है, पृथ्वी के नीचे से ऊर्जा तरंगे बाहर आती हैं। उन्हें रिक्टर स्केल से मापा जाता है। इसके बाद ही यह पता लगता है कि भूकंप की तीव्रता कितनी थी और इसका केंद्र कहां पर था।