Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

नोएडा में आवारा कुत्तों का टीकाकरण शुरू, फीडिंग पॉइंट चिह्नित करने के निर्देश

Noida: सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों को लेकर दिए गए आदेश का पालन करते हुए नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा के विभिन्न सेक्टर और गांव में अभियान चलाकर कुत्तों का आवारा कुत्तों वैक्सीनेशन करने उनके बिहेवियर का रिकॉर्ड रखना और एंटी मैट्रिक ड्रग देने के लिए एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन का चयन किया है। 

नोएडा प्राधिकरण ने पीपल फॉर एनिमल, वसुंधरा एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट और हाउस का स्टे एनिमल्स को नोएडा के विभिन्न सेक्टरों और गांव में आवारा कुत्तों वैक्सीनेशन करने उनके बिहेवियर का रिकॉर्ड करने और एंटी मैट्रिक ड्रग देने के लिए चुना गया है। जो जन स्वास्थ्य विभाग जोन 1 में 71 सेक्टरों और 22 गांव में और जोन 2 के 97 सेक्टर में और 50 गांव में यह अभियान एक महीने तक यह अभियान चलाएंगी। इसके लिए प्राधिकरण की तरफ से रोस्टर जारी किया गया है।

जानवरों के लिए काम करने वाली संस्थाएं हर कुत्ते की तस्वीर और लोकेशन के साथ काम कर रही हैं यह काम लगातार चल रहा है एक संस्था हर दिन में 30 से 40 कुत्तों का टीकाकरण कर उनके व्यवहार को रिकॉर्ड कर रही हैं। इसके साथ ही सेक्टरों में आरडब्ल्यूए और एओए पदाधिकारियों को सेक्टरों और गांवों में आवारा कुत्तों के फीडिंग पॉइंट लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।