Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और पूछा कि आखिर कब तक राहुल गांधी का झंडा उठाकर राजनीति करेंगे।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अपना रुख साफ करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश कब तक कांग्रेस से डरकर राजनीति करेंगे और कब तक दबकर रहेंगे।

राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर भी कसा तंज

ओपी राजभर ने कहा कि दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली के बाद राहुल गांधी थाईलैंड या किसी दूसरे देश की यात्रा पर चले जाएंगे। वहीं, अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य से डील करनी पड़ेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने पहले स्वामी प्रसाद मौर्य को सम्मान दिया, लेकिन अब वही उन्हें अपमानित कर रहे हैं। राजभर ने अखिलेश यादव को सलाह दी कि गठबंधन पर अपना स्टैंड स्पष्ट करें या फिर दिल्ली के चक्कर लगाते रहें।

'कार्यकर्ता धमाके का इंतजार करते रहे, आप फुस्स पटाखा निकले'

राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सपा कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे कि उनके नेता कोई बड़ा राजनीतिक धमाका करेंगे, लेकिन वह फुस्स पटाखा निकले। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का राजनीतिक स्तर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। राजभर के इस बयान से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।