Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

मुख्तार अंसारी की मौत की होगी न्यायिक जांच, एक महीने में देनी होगी रिपोर्ट

UP: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच की जाएगी। जांच के लिए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेड गरिमा सिंह एमएपीएमएलए कोर्ट बांदा को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच की रिपोर्ट एक महीने में देने का आदेश दिया गया है। 

63 वर्षीय अंसारी को गुरुवार शाम को "बेहोशी की हालत" में जिला जेल से बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में लाया गया था और दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की थी।

अफजाल अंसारी, जो ग़ाज़ीपुर से सांसद भी हैं, उन्होंने मंगलवार को कहा था कि उनके भाई को जेल में जहर दिया गया था। अफजाल अंसारी ने कहा, "मुख्तार ने कहा कि उन्हें जेल में खाने में जहरीला पदार्थ दिया गया था। ऐसा दूसरी बार हुआ। करीब 40 दिन पहले भी उन्हें जहर दिया गया था। 

अफजाल अंसारी ने कहा था कि 21 मार्च को बाराबंकी की एक अदालत में एक मामले की वर्चुअल सुनवाई के दौरान अंसारी के वकील ने अदालत में एक आवेदन दायर किया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके मुवक्किल को जेल में "धीमा जहर" दिया गया था जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ रही थी।

इससे पहले, पेट दर्द की शिकायत के बाद अंसारी को मंगलवार को लगभग 14 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल महानिदेशक एस. एन. साबत ने पहले पीटीआई वीडियो को बताया था कि मामले की न्यायिक जांच होगी।