Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

UP: मेरठ में दो शताब्दी पुराना चर्च, क्रिसमस समारोह के लिए तैयार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर का समृद्ध इतिहास रहा है। यहां पर कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट, मेथोडिस्ट और चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया यानी सीएनआई के 32 चर्च हैं। इन चर्च में कैंटोनमेंट एरिया में बना सेंट जॉन चर्च भी शामिल है। इसे 1819 और 1821 के बीच बनाया गया था। ये उत्तर भारत के सबसे पुराने चर्चों में से एक है, जो ब्रिटिश राज की याद दिलाता है।

ईसाई समुदाय के बीच ये चर्च काफी मशहूर है। यहां तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। ईस्टर, क्रिसमस और नए साल पर यहां खास प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता है। मेरठ और आसपास के इलाकों से हजारों लोग हर साल प्रार्थना करने और क्रिसमस मनाने के लिए चर्च में इकट्ठा होते हैं।