उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन निवासी दो व्यक्ति रविवार को हरिद्वार में गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस के मुताबिक दोनों व्यक्ति अपने-अपने परिवार के साथ शनिवार रात हरिद्वार गए थे। नंदग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) और सचिन त्यागी (39) के रूप में हुई है, दोनों नंदग्राम पुलिस थाना क्षेत्र की क्वांटम सोसाइटी के निवासी थे। दोनों के शवों को सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। मृतकों के करीबी दोस्त रविंद्र त्यागी रविवार को उनके शवों को वापस लाने के लिए हरिद्वार गए। रविंद्र त्यागी ने बताया कि गंगा में स्नान करते समय बृजेश और सचिन गहरे पानी में चले गए। उनमें से एक तेज बहाव में बह गया। जब उसके दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी बह गया।
हरिद्वार में गंगा नदी में डूबने से गाजियाबाद के दो दोस्तों की मौत
You may also like
इंदौर में भीषण सड़क हादसा: SUV-ट्रक टक्कर में 4 की मौत, 8 गंभीर घायल.
‘संत संसद 2026’ : जगद्गुरु अर्जुन द्वाराचार्य जी महाराज का बड़ा बयान, अब जात-पात पूछना जरूरी है!.
युवा शक्ति ही राष्ट्र की प्रगति की ताकत, गोरखपुर में बोले CM योगी.
रामबन में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, यातायात पूरी तरह ठप.