Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

‘संत संसद 2026’ : जगद्गुरु अर्जुन द्वाराचार्य जी महाराज का बड़ा बयान, अब जात-पात पूछना जरूरी है!

29 मार्च को जयपुर में ‘संत संसद 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नेटवर्क 10 न्यूज़ चैनल द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से अनेक संतों ने भाग लिया। प्रमुख संतों में जगद्गुरु अर्जुन द्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषण देवाचार्य जी महाराज भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जगद्गुरु अर्जुन द्वाराचार्य ने कहा कि संत समाज नेटवर्क 10 न्यूज़ चैनल के माध्यम से पूरे देश में यह संदेश पहुंचा रहा है कि संत एकजुट हो रहे हैं। संत राष्ट्र की रक्षा, सनातन परंपरा के संरक्षण और गौमाता की सुरक्षा के लिए आगे आ रहे हैं।

उन्होंने 726 वर्ष पूर्व संत रामानंदाचार्य जी महाराज के कथन “जात-पात पूछे न कोई” का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान समय में परिस्थितियां बदल गई हैं। अब समाज को यह विचार करना होगा कि जो सनातन धर्म को माने, उसका पालन करें, राम और शंकर की उपासना करें, वहीं अपना माना जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग आस्था और परंपराओं का सम्मान नहीं करते, वे समाज की मूल पहचान से अलग हो जाते हैं। इसलिए आज आवश्यकता है कि सनातन मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा के लिए समाज एकजुट होकर आगे बढ़े।