Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

12 फुट लंबा अजगर मिलने से खेत में मची भगदड़, गांव वालों में डर का माहौल

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव कस्तला में मौजूद एक ईख के खेत में मंगलवार को क़रीब 12 फ़ीट लंबा अज़गर देखकर खेतों पर काम करने वाले किसानों में भगदड़ मच गई। अजगर देखकर किसानों ने मामले की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने अजगर को पकड़ लिया और वन विभाग को जानकारी दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू कर लिया है। वही खेत में बड़ा अजगर मिलने से गांव वालों में दहशत का माहौल है।

आपको बता दे मंगलवार को गांव कस्तला में मौजूद एक ईख के खेत में करीब 12 फीट लंबा अजगर मिलने से खेतों पर काम कर रहे किसानों में बदल मच गई। किसानों ने मामले की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे।

इस दौरान अजगर ईख में भगाने का प्रयास करने लगा। तभी सिपाही सिद्धांत तोमर ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के देरी से पहुँचने से पहले सिपाही सिद्धांत तोमर ने अजगर को पकड़ लिया। इस दौरान वन विभाग की टीम भीम के पर पहुंच गई और वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर लिया है।

उन्होंने विभाग की टीम उसे वनों में छोड़ने की बात कह रही है। वहीं करीब 12 फीट लंबा अजगर मिलने से गांव वालों में दहशत का माहौल है।