Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

मेरठ महोत्सव में पहुंची स्मृति ईरानी, कहा- यहां की महिलाएं दूसरे घरों को भी उज्जवलित करती हैं

मेरठ महोत्सव में पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रहीं स्मृति ईरानी भी पहुंची। उन्होंने मंच से कहा कि मेरठ की बहनें भारत माता का नारा जोर से न लगाएं तो वाजपेयी जी दिल्ली वाले सोचेंगे कि क्या हुआ मेरठ को। यह कहते हुए उन्होंने भारत माता का जयघोष कराया। उन्होनें सेल्फ हेल्प ग्रुप की तारीफ करते हुए कहा कि मेरठ की महिलाओं में इतनी क्षमता है कि वो अपने साथ ही दूसरों के घरों में भी उजाला लाती है।

आपको बता दे यूपी की उन्नति में मेरठ का योगदान है। उस काबिलियत का उदाहरण है मेरठ महोत्सव। उन्होंने राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को इस आमंत्रण के लिए धन्यवाद भी किया। मेरठ प्रशासन को भी इस आयोजन के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने तमाम योजनाओं व उनकी प्रगति पर भी खुशी जताई। उन्होंने मंच से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, विद्युत सखी योजना की प्रगति की भी जानकारी दी। साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना में काफी संख्या मे बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनने पर सीएमओ मेरठ को सराहा। कहा कि मेरठ क्रांतिधरा है यहां की महिलाएं हर क्षेत्र में अव्वल और प्रतिभावान हैं। यह आज मेरठ महोत्सव के माध्यम से सब देख रहे हैं।