Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

गौतम बुद्ध नगर में दो दिनों के लिए धारा 163 लागू

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम व विभिन्न संगठनों के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को देखते हुए 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक जनपद गौतम बुद्ध नगर में धारा 163 लागू की गई है।

अपर पुलिस उपायुक्त हृदेश कठेरिया ने बताया कि इस दौरान पांच या इससे अधिक व्यक्तियों को जुलूस नहीं निकालने दिया जाएगा। सरकारी दफ्तरों के ऊपर व 1 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन से शूटिंग करना प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि धारा 163 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वह संयम बरते और कानून व्यवस्था को कायम रखें।