Breaking News

होर्मुज में ईरानी टोल लगने से कूटनीतिक समझौता असंभव हो जाएगा: अमेरिका     |   बंगाल में बमबाजी कर मुंबई में छिपे थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने देवनार में जाल बिछाकर 3 को किया अरेस्ट     |   'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए', सांसदों के सामने बोले NTA चीफ     |   पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, वोटिंग प्रतिशत 87.73 रहा     |   दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए HC का रुख किया, सुनवाई कल     |  

Varanasi: कर्नाटक से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की जीप की ट्रक से टक्कर में छह की मौत, पांच घायल

वाराणसी के मिर्जामुराद के पास जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह कर्नाटक से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की जीप रास्ते में एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। 

मिर्जामुराद थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि मिर्जामुराद के पास जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही कर्नाटक नंबर प्लेट वाली क्रूजर जीप रास्ते में खड़े एक खड़े ट्रक से टकरा गई।

थाना प्रभारी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। 

वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में कर्नाटक के बीदर निवासी संतोष कुमार, सुनीता, गणेश, शिवकुमार और दो अन्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कर्नाटक पुलिस को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है।