Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Mahakumbh: वाराणसी जंक्शन पर बनाए गए हैं रेस्ट सेंटर, तीर्थयात्रियों की सुविधा का पूरा इंतजाम

महाकुंभ की शुरुआत होने में कुछ ही दिन बचे हैं। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी जंक्शन के बाहर रेस्ट सेंटर बनाए गए हैं। लगभग चार हजार वर्ग फुट में फैले इस एरिया को दो सेक्शन में बांटा गया है। हर सेक्शन में 2,000 यात्रियों के ठहरने की क्षमता है। 

अधिकारियों के मुताबिक इन रेस्ट सेंटर में चिकित्सा सेवाओं, फायर ब्रिगेड, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली और अन्य आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। रेलवे अधिकारी तीर्थयात्रियों के लिए हर तरह की सुविधा देने का पूरा इंतजाम करने में जुटे हैं।

महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ मेले में चालीस करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।