Breaking News

पंजाब के लिए AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल     |   लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग     |   वायरल वीडियो पर तेज प्रताप ने दी सफाई, कहा- वो शख्स बीच में आकर धक्का दे रहा था     |   हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता ने लगाया वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप     |   महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए     |  

Politics: कांग्रेस को लोगों की आस्था का कोई सम्मान नहीं- योगी आदित्यनाथ

मध्य प्रदेश के रीवा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली को संबोधित किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को लोगों की आस्था का कोई सम्मान नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अगर कांग्रेस शासन करती तो क्या दीपोत्सव मनाना संभव होता? क्या उन्होंने कभी अयोध्या में राम मंदिर बनाया होता?" उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में होती तो वे कभी भी कोविड का टीका नहीं बना पाती।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी  ने मध्य प्रदेश के लोगों से बीजेपी को वोट देने का आग्रह किया ताकि राज्य 'डबल इंजन' सरकार की मदद से विकास कर सके।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "आप बताइए अगर कांग्रेस होती तो क्या अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम होता क्या? और अयोध्या में अब तो भगवान राम का मंदिर भी बन रहा है न? क्या कांग्रेस होती तो क्या राम मंदिर बन पाता क्या? भाइयों और बहनों कांग्रेस आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकती, कांग्रेस आपको सुरक्षा नहीं दे सकती, कांग्रेस आपका विकास नहीं कर सकती है, कांग्रेस हर घर नल की योजना को लागू नहीं कर सकती है तो भाइयों और बहनों इस बोझे को अपने सिर पर ढ़ोने से मतलब क्या है फायदा क्या है?  भाइयों और बहनों अगर कांग्रेस की सरकार होती तो वैक्सीन कभी आई ही नहीं सकता था। कभी नहीं आ सकता था। वैक्सीन कांग्रेस का विजन ही नहीं था। ये हाथ का पंजा दिखा दिखाकर के  कांग्रेस ने देश को बेवकूफ बनाने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि हाथी का पेड़ कितना बड़ा है कि पूरा ही हजम ही कर जाएगा मध्य प्रदेश का कुछ बचेगा ही नहीं। इस लिए दोनों को कोई महत्व देने की जरूरत नहीं बहुत धोखा दिया है इन्होंने। इस लिए भाइयों और बहनों अब एक ही संकल्प है और सकंल्प एक है वो है फिर से डबल इंजन सरकार लाकर मध्य प्रदेश को विकसित राज्य के रूप में स्थापित कर देना है।"