Breaking News

ईरान ने किया एयरक्राफ्ट करियर 'अब्राहम लिंकन' पर मिसाइल अटैक का दावा; US बोला- खतरा किया नाकाम     |   पाकिस्तान के कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, तालिबान ने चंद घंटों में किया एयरस्ट्राइक का पलटवार     |   शेयर मार्केट धड़ाम... निफ्टी 180 अंक गिरा, सेंसेक्स 588 अंक लुढ़का     |   रूसी कच्चे तेल को अमेरिका की मंजूरी के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई     |   अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ईरानी शिक्षक की मौत     |  

लग्जरी कारों से हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में लग्जरी और हाई स्पीड गाड़ियों की रेस पर पुलिस ने एक्शन लिया है। हुड़दंग का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और AUDI, BMW समेत 3 गाड़ियां सीज की हैं।

यह पूरा मामला मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र का है। जहां सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुड़दंग करने वालों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था।शहर में हुडदंगियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना परतापुर, ब्रह्मपुरी और टीपी नगर में हाई स्पीड कार का हुड़दंग देखने को मिला था।

इस पूरे मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया है कि आरोपियों ने शहर में हुड़दंग मचाकर लोगों को परेशान करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे भी शहर में हुड़दंग और स्टंट करने वालों पर कार्रवाई करेगी। गाड़ियों को सीज करने के साथ-साथ पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह किसी भी हुड़दंगी को बख्शेगी नहीं।