Breaking News

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने UAE प्रेसिडेंट से मिडिल ईस्ट के हालात पर बात की     |   US-इजराइली अटैक में तेहरान में ईरानी डिप्लोमैटिक पुलिस सेंटर को निशाना बनाया गया     |   इजरायल ने हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडरों और दर्जनों आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया     |   ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत     |   अमेरिका-इजरायल के हमले से किसी भी ईरानी न्यूक्लियर साइट को नुकसान नहीं: IAEA     |  

महिलाओं की सुरक्षा हेतु 'Say Help' ऐप, निर्भया के माता-पिता ने ऑटो रैली को दिखाई हरी झंडी

Delhi: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए "Say Help" ऐप को बढ़ावा देने के लिए एक ऑटो रिक्शा जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली में लगभग 500 ऑटो रिक्शा ने हिस्सा लिया।

इस पहल का मकसद आवाज-संचालित ऐप के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इस ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि ये आपातकालीन हालातों में जरूरत पड़ने पर महिलाओं की मदद कर सके। निर्भया के माता-पिता ने ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर इस अभियान को अपना समर्थन दिया।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से "Say Help" ऐप को डाउनलोड करने और इस्तेमाल करने की अपील की। इसे वर्तमान में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जा रहा है। "Say Help" ऐप बनाने वालों ने इसकी प्रमुख सुरक्षा विशेषता का जिक्र किया। उनके मुताबिक ये ऐप गलत अलर्ट को रोकने और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

पुलिस और सिविल सोसाइटी के समर्थन से, "Say Help" ऐप को राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर पेश किया जा रहा है।